पाकिस्तान की परमाणु हथियारों को लेकर निति स्पष्ट करते हुए पाकिस्तान की नेशनल कमांड अथॉरिटी के सलाहकार खालिद अहमद किदवई ने कहा कि हम नो फर्स्ट यूज की नीति पर विश्वास नहीं करते।
उन्होंने कहा कि परमाणु हथियार प्रतिरोधक क्षमता के विकास के लिए हैं और दुश्मन की ओर से खतरे को देखते हुए उनका इस्तेमाल किया जाएगा। यह बात पाकिस्तान की नेशनल कमांड अथॉरिटी के सलाहकार और पाकिस्तानी सेना के अवकाश प्राप्त लेफ्टिनेंट जनरल खालिद अहमद किदवई ने कही है।
पाकिस्तान की नेशनल कमांड अथॉरिटी के सलाहकार खालिद अहमद किदवई ने कहा कि पाकिस्तानी सेना के पास हर क्षेत्र में पर्याप्त प्रतिरोधक क्षमता है। उसके पास परंपरागत हथियार भी हैं और अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित हथियार भी हैं। इनके जरिये सेना दुश्मन की हर चुनौती का सामना करने और उसका जवाब देने में सक्षम है। इससे पाकिस्तान क्षेत्र में रणनीतिक संतुलन कायम रखने में सक्षम है।